Nora-Akshay Dance: ‘ऊं अंटावा’ पर नोरा फतेही-अक्षय कुमार ने किया डांस, सामंथा-अल्लू अर्जुन के फैंस ने दौड़ा लिया – akshay kumar nora fatehi dance on oo antava users troll them they copy allu arjun samantha rut prabhu

दिसंबर, 2021 में एक फिल्म आई थी। पुष्पा। इसमें अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना लीड रोल में थे। वहीं सामंथा रुथ प्रभु ने आटम सॉन्ग किया था- ‘ऊं अंटावा’ जो आज भी कहीं सुनाई दे जाए तो पैर थिरकने लगते हैं। इसका जिक्र इसलिए कर रहे हैं क्योंकि इसी पॉपुलर गाने पर बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और नोरा फतेही ने अपनी पतली कमरिया मटकाई है। दोनों ने अटलांका में इसी आइटम नंबर पर परफॉर्म किया है, जिसका वीडियो देखने के बाद लोग इनकी फजीहत कर रहे हैं। खरी खोटी सुना रहे हैं। क्या कह रहे हैं, आगे बताते हैं। दरअसल, अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ‘सेल्फी’ के फ्लॉप होने के बाद यूएस टूर के लिए रवाना हो गए हैं। हालांकि ये प्लान उनका पहले से ही था, जिसमें वह अकेले नहीं बल्कि कई हसीनाओं को साथ लेकर गए हैं। नोरो फतेही, सोनम बाजवा, मौनी रॉय और दिशा पाटनी एक्टर के साथ गई हैं। 3 मार्च को अटलांटा, 8 मार्च को डालास, 11 मार्च को ऑरलैंडो और 12 मार्च को ओकलैंड में उनकी लाइव परफॉर्मेंस होनी है। जैसा कि पहली परफॉर्मेंस हो चुकी है। उसके वीडियोज अब सामने आ रहे हैं। पहले अक्षय और नोरा (Nora Fatehi) ने ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ पर ठुमके लगाए थे। अब ये ‘ऊ अंटावा’ पर लटके-झटके करते देखे गए हैं। Akshay-Nora Dance: ‘घाघरा’ पहन अक्षय कुमार ने लगाए नोरा फतेही संग ठुमके, वीडियो देख लोग बोले- यही देखना बाकी थाअक्षय-नोरा का डांस हुआ वायरलअक्षय और नोरो दोनों ही अल्लू अर्जुन और सामंथा का हुक स्टेप फॉलो कर रहे हैं। हालांकि उनके जैसा कर नहीं पा रहे और इसीलिए उनकी भद्द भी पिट रही है। नोरा डासं करती रहती हैं तभी अक्षय उनके गले में गेंदे के फूल की माला डालते हैं। हूबहू उस गाने को कॉपी करने की कोशिश करते हैं। अब ये सब देखने के बाद फैन्स ने अपना आपा खो दिया और दोनों की छीछालेदर कर दी। लोगों के आए रिएक्शनएक यूजर ने लिखा- ये स्टेप सिर्फ और सिर्फ अल्लू अर्जुन ही कर सकता है। एक ने लिखा- आप अक्षय को जज कर सकते हैं। कितना बर्बाद हो गया है। सारी लेटेस्ट फिल्में फ्लॉप हो गई। अब ये दूसरे एक्टर्स की फिल्मों के गानों पर डांस कर रहा है। बड़े स्टार ऐसी घटिया हरकत नहीं करते। एक ने कहा- ये फिर साउथ इंडस्ट्री से कॉपी कर रहा है। कब सुधरेगा ये। एक ने कहा- सामंथा को कोई रिप्लेस नहीं कर सकता है। कम से कम इस गाने में तो बिल्कुल भी नहीं। एक ने कहा- अल्लू और सामंथा को नहीं मात दे सकते।