Shah Rukh Khan: दिल्लीवाली गर्लफ्रेंड को घुमाना पड़ गया था शाहरुख खान को भारी, गुंडो ने सड़क पर कर दी थी धुनाई – throback shah rukh khan revelas about first girlfriend he was beaten by some goons in delhi

हम एक बार जीते हैं, एक बार मरते हैं, शादी भी एक बार होती है, और प्यार भी एक ही बार होता है… ये डायलॉग शाहरुख खान की ही फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ का है। आपने सुना भी होगा। कइयों को याद भी होगा। किंग खान के नाम से मशहूर एक्टर की लाइफ पर भी ये लाइन एकदम सटीक बैठती है। लेकिन लास्ट वाले चंद शब्द छोड़कर। अब आप कहेंगे कि ये कैसे। उन्होंने तो गौरी खान से ही प्यार किया और उनसे ही शादी भी। तो इस बात से हम इनकार नहीं करेंगे लेकिन ये भी मना नहीं करेंगे कि उनकी लाइफ में गौरी के अलावा कभी कोई लड़की नहीं रही। थी और उसकी वजह से एक्टर की अच्छे से धुनाई भी हुई थी। उसके बाद उन्होंने गौरी तक तो भाभी कहना शुरू कर दिया था। शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) पर आज करोडों लड़कियां अपनी जान छिड़कती हैं। उनसे बेइंतहां प्यार करती हैं। पहले भी करती रही होंगे। लेकिन एक्टर ने किसे अपना दिल दिया वो ज्यादा मायने रखता है क्योंकि वह कोई खुशनसीब ही होगी जिसे एक्टर का साथ और हाथ मिला होगा। गोरी खान तो है हीं। उनके अलावा की बात हो रही है। खुद शाहरुख खान ने इस बारे में बताया था। एक अवॉर्ड शो में कपिल शर्मा ने स्टेज पर ‘पठान’ से पूछा था कि क्या उन्होंने कभी किसी लड़की को ताड़ा है। निहारा है? कभी घूमे हैं किसी लड़की के साथ। इस पर एक्टर ने जो जवाब दिया वो सुनकर आप भी हंसेंगे और हैरान हो जाएंगे। Mannat: शाहरुख के ‘मन्नत’ के मालिक आज होते सलमान, जानें आखिर इस आलीशान बंगले को क्यों नहीं खरीद पाए दबंग खान?शाहरुख खान की थी एक दिल्लीवाली गर्लफ्रेंडदरअसल, एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें शाहरुख खान से कपिल पूछते हैं- टदिल्ली में रहते थे आप तो क्या कभी लड़कियां ताड़ते थे कभी?ट इस पर एक्टर बताते हैं- हां ये तो हमारा हक है। पैदा होते ही दिल्लीवाले का हक है। लेकिन मेरे साथ एक-दो चीजें ऐसी हो गईं कि उसके बाद मैंने ये कम कर दिया। मैं ग्रीन पार्क में था। मैंने एक गर्लफ्रेंड बनाई थी नई-नई। गर्लफ्रेंड क्या थी। जैसे दिल्ली वाले बोलते हैं गर्लफ्रेंड। वैसे ही। वो गर्लफ्रेंड नहीं थी बस साथ में घूम रही थी लड़की।’ SRK Mannat: शाहरुख खान की सुरक्षा में सेंध लगा मन्नत में घुसे दो लोग, दीवार फांदकर तीसरी मंजिल तक पहुंचेशाहरुख खान की हुई थी भयंकर धुनाईशाहरुख ने आगे बताया, ‘तो मैं जा रहा था तो यहां पर दिल्ली में कुछ गुंडे टाइप लड़के होते हैं। एक ने मुझको रोक लिया। मैं ना थोड़ा इंग्लिश मीडियम स्कूल से था तो स्टाइल से कहा अंग्रेजी में कि ये मेरी गर्लफ्रेंड है। तो उसने कहा कि गर्लफ्रेंड नहीं है ये तेरी। भाभी है। मैंने कहा नहीं नहीं। ये मेरी गर्लफ्रेंड है। उसने कहा कि नहीं ये भाभी है। इसके बाद जब मैंने कहा कि ये मेरी गर्लफ्रेंड है। और यहां गर्लफ्रेंड का फ्रेंड खत्म हुआ नहीं था कि दो ने कूट-कूटर मारे मुझे। एक के हाथ में तो कुल्हड़ था। वही देकर मारा मुझे। अब ये जमान आ गया है कि बीवी के साथ भी मैं दिल्ली में निकलता हूं और कोई पूछता है कि ये कौन है तो मैं कहता हूं कि मेरी भाभी है।’