Egypt Economic Crisis: मिस्र में आर्थिक संकट लगातार गहराता चला जा रहा है। आईएमएफ से लोन मिलने के बावजूद मिस्र अपनी स्थिति को सुधारने में नाकाम साबित हो रहा है। मिस्र में महंगाई 33 फीसदी से ज्यादा हो गई है। इसी साल मिस्र को आईएमएफ से 3 अरब डॉलर का वित्तपोषण मिला था।