Poland Russia Relations: अब्राम टैंक, 1 लाख सैनिक… रूस के खिलाफ महासेना बना रहा पोलैंड, 15 अगस्त को करेगा शक्ति प्रदर्शन – poland increasing military power against russia poland armed forces day parade in warsaw on 15 august

रूस के खिलाफ सुरक्षा को मजबूत करने में जुटा पोलैंड एक भव्य मिलिट्री परेड की तैयारी कर रहा है। इस परेड को 15 अगस्त को राजधानी वारसॉ में आयोजित किया जाएगा। इस परेड में अब्राम टैंक, लेपर्ड टैंक समेत कई अत्याधुनिक हथियारों का प्रदर्शन किया जाएगा। पोलैंड और रूस में संबंध काफी खराब हैं।