जिस उम्मीदवार को ठीक से कोई जानता नहीं था उसने दो पूर्व मुख्यमंत्रियों को हरा दिया | Navbharat Timesपंकज सिंह, नवभारतटाइम्स.कॉमJun 19, 20231996 का लोकसभा चुनाव और सीट सतना। इस सीट पर एमपी के तीन बार सीएम रहे अर्जुन सिंह चुनाव लड़ रहे थे।अर्जुन सिंह के खिलाफ राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री वीरेंद्र कुमार सकलेचा भी चुनावी मैदान में उतरे। वहां की जनता ने दो बड़े नेताओं को हरा दिया और एक साधारण उम्मीदवार की चुनाव में जीत होती है। बीएसपी ने इस सीट पर सुखलाल कुशवाहा को चुनाव में उतारा और वह जीत भी जाते हैं। लोकसभा का एक ऐसा चुनाव जिसमें एक सीट पर दो पूर्व मुख्यमंत्रियों की हार हो जाती है। जिसने हराया उसकी चर्चा भी बहुत नहीं थी।बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे वीरेंद्र सकलेचा दूसरे और अर्जुन सिंह तीसरे नंबर पर रहे। Thanks For Reading!Next: लोकसभा चुनाव से पहले मायावती ने ऐसा क्या कहा कि सियासत गरमा गईFind out More