भारत ने चीन को घेरने के लिए बनाया फुलप्रूफ प्लान, पीएम मोदी के फ्रांस दौरे पर होने जा रही बड़ी डील

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार 13 जुलाई को फ्रांस की राजधानी पेरिस पहुंच रहे हैं। दो दिवसीय दौरा कई मायनों में खास रहने वाला है। प्रधानमंत्री मोदी 14 जुलाई को पेरिस में होने वाली बैस्टिल डे परेड में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह दूसरा मौका होगा जब फ्रांस ने किसी भारतीय नेता को इस कार्यक्रम में गेस्ट ऑफ ऑनर बनाया है। पीएम मोदी के फ्रांस दौरे के दौरान 26 राफेल विमान और तीन स्कॉर्पीन पनडुब्बियों की खरीद को लेकर डील होनी है। इंडियन नेवी के लिहाज से भी यह डील काफी अहम होने वाली है क्योंकि उसे इसकी सख्त जरूरत है। फ्रांस और भारत के बीच दोस्ती काफी गहरी है। पिछले 25 वर्षों में फ्रांस भारत को एयरक्राफ्ट से लेकर सबमरीन तक अलग-अलग तरह के रक्षा उत्पाद बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश है।इस दौरे के 26 राफेल लड़ाकू विमानों को लेकर डील होने वाली है। आईएनएस विक्रांत को लड़ाकू विमानों से लैस करने के मकसद से यह डील काफी अहम होने वाली है। राफेल-एम लड़ाकू विमान को देश में निर्मित विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत के डेक से संचालित किए जाने के लिए खरीदा जाना है। राफेल का एम वर्जन भारत में मौजूद राफेल फाइटर जेट से एडवांस्ड है। आईएनएस विक्रांत से उड़ान भरने के लिए इसमें ज्यादा ताकतवर इंजन है।यह बहुत कम जगह पर लैंड कर सकता है। इसे शॉर्ट टेक ऑफ बट एरेस्टर लैंडिंग कहते हैं। केंद्र सरकार की ओर से पिछले कुछ वर्षों से INS विक्रांत के लिए नए फाइटर जेट की तलाश थी जो अब राफेल के एम वर्जन से पूरी हो सकती है। भारत से पहले राफेल एम को ग्रीस, इंडोनेशिया और यूएई की सेनाएं प्रयोग कर रही हैं। नौसेना का मानना है कि राफेल उसकी जरूरतों को कहीं ज्‍यादा बेहतरी से पूरा कर सकता है। फ्रेंच नेवी के पास इस समय 240 राफेल एम जेट हैं। इन जेट्स को दसॉल्‍ट ने साल 1986 से निर्मित करना शुरू किया था।फ्रांस में दंगे, पुलिस ने दी विद्रोह की वॉर्निंगपीएम मोदी के फ्रांस दौरे के दौरान नौसेना के लिए 26 राफेल-एम फाइटर जेट और 3 स्कॉर्पीन क्लास पनडुब्बी खरीदने का सौदा हो सकता है। यह डील 11 अरब डॉलर यानी करीब 90 हजार करोड़ रुपये की होगी। मोदी के इस दौरे को भारतीय तटों की सुरक्षा को और मजबूत करने की दिशा में भी बेहद अहम माना जा रहा है। नौसेना के लिए ये फाइटर प्लेन तुरंत लेने की बात कही जा रही है। राफेल-एम समुद्री इलाकों में हवाई हमले के लिए विशेष तौर पर डिजाइंड है।दोनों देशों के बीच इन मुद्दों पर हो सकती है बात-रक्षा डील को लेकर दोनों देशों के बीच हो सकते हैं कई अहम समझौतेहिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन के बढ़ते दबदबे को लेकर चिंता, दोनों देशों के बीच इस मुद्दे पर हो सकती है बातचीत।पीएम मोदी और मैक्रों के बीच रूस-यूक्रेन युद्ध पर बातचीत होने की संभावना, भारत से की जा सकती है अपीलजी 20 समिट को लेकर दोनों देशों के बीच हो सकती है अहम बातचीतजलवायु परिवर्तन को लेकर दोनों देशों के बीच बातचीत की संभावनादोनों देशों के बीच व्यापार को लेकर हो सकती है बातचीत, ट्रेडिंग पार्टनर में फ्रांस अभी पीछे