नई दिल्लीऑस्ट्रेलिया (Australia) की 10 साल की एक छोटी लड़की ने बिजनस की दुनिया में बड़ा कमाल किया है। एलिमेंट्री स्कूल में पढ़ने वाली यह लड़की इतनी छोटी उम्र में दो कंपनियों की मालकिन बन चुकी हैं। हम बात कर रहे हैं ऑस्ट्रेलिया की पिक्सी कर्टिस (Pixie Curtis) की। पिक्सी कर्टिस ने एक खिलौना कंपनी बनाई है जो मोटा मुनाफा कमा रही है।पिक्सी ने अपनी मां रॉक्सी जैसेंको (Roxy Jacenko) की मदद से एक टॉय कंपनी Pixie’s Fidgets बनाई। इसे पिछले साल लॉन्च किया गया और पहले 48 घंटे में ही इसके सारे खिलौने बिक गए। पहले ही महीने इस कंपनी ने 200,000 डॉलर से ज्यादा रेवेन्यू कमाया। इतना ही नहीं पिक्सी की एक और कंपनी भी है। इसका नाम Pixie’s Bows है। यह हेयर एक्सेसरी कंपनी है जिसकी स्थापना पिक्सी की मां ने की थी। तब पिक्सी छोटी थी। ये दोनों कंपनियां अब Pixie’s Pix का हिस्सा हैं जो बच्चों के गेम्स और एक्सेसरीज बेचती है।सोशल मीडिया में भी हिटपिक्सी की मां ने कहा, ‘पिक्सी अगर चाहे तो 15 साल की उम्र में रिटायर हो सकती है। हम अपने परिवार के बीच मजाक करते हैं कि मैं 100 साल तक काम करूंगी और पिक्सी 15 साल में रिटायर हो जाएगी। मैं जानती हूं कि कौन ज्यादा स्मार्ट है।’ जैसेंको कई सफल बिजनस की मालकिन हैं जिनमें Sweaty Betty PR भी शामिल है।इतनी कम उम्र में सफलता से सोशल मीडिया पर भी पिक्सी की लोकप्रियता बढ़ी है। Instagram पर उनके 100,000 फॉलोअर्स हैं। उनकी मां नहीं चाहती हैं कि पिक्सी पर किसी तरह का बोझ पड़े। उन्होंने कहा, ‘मैंने पहले दिन से ही कहा है कि जब पिक्सी को लगेगा कि वह इस काम से अलग होना चाहती हैं, तो वह खुशी से ऐसा कर सकती हैं। फिलहाल तो उन्हें सीखने में काफी मजा आ रहा है।’पिक्सी 2014 में तब सुर्खियों में आई थी जब उन्हें सोशल मीडिया पर उनकी बढ़ती लोकप्रियता से उन्हें Princess of Instagram कहा जाने लगा था। जैसेंको ने पिक्सी के पैदा होने के कुछ दिन बाद ही उनकी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया था। पिछले साल मार्च में उन्होंने अपनी मां की मदद से अपना बिजनस आइडिया Pixie’s Fidgets लॉन्च किया।