G20 Benefits For India,​G20 पर यूं ही नहीं खर्च कर किए करोड़ों रुपये, भारत को इस समिट से फायदा ही फायदा – modi govt spent huge amount on preparations for g20, what india will get from this global summit

नई दिल्ली: भारत में जी20 समिट का भव्य आयोजन जारी है। दुनिया भर के ताकतवर देश जी20 समिट के लिए भारत में जुड़े हैं। अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जापान समेत जी20 के सदस्य देश भारत में मौजूद हैं। पीएम मोदी ने सभी वैश्विक नेताओं का भारत की धरती पर स्वागत किया। इस आयोजन पर भारत ने करोड़ों रुपये खर्च किए है। इस आयोजन से भारत ने दुनिया के सामने देश की भव्यता, संस्कृति और भारत बढ़ती वैश्विक ताकत से रूबरू करवाया है। लोगों के मन में सवाल है कि इस बैठक से भारत को क्या मिलने वाला है?​G20 से भारत को क्या मिलने वाला है​जी20 के भव्य आयोजन से भारत की ग्लोबल लीडर के तौर पर छवि बन रही है। दुनिया भारत के इस ताकत को देख पा रही है। भारत की साख दुनियाभर में बढ़ने वाली है। ऐसे वक्त में जी20 का आयोजन हो रहा है, जब भारत की इकॉनमी तेज रफ्तार से दौड़ रही है। भारत दुनिया की पांचवीं अर्थव्यवस्था से तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की ओर तेजी बढ़ रहा है। ऐसे वक्त में जी20 की अध्यक्षता करना भारत की अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़ा मौका है।​अमेरिका से भारत को हमें क्या मिलेगा​इस शिखर सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन शामिल हुए हैं। भारत की जमीं पर कदम रखते ही उन्होंने सबसे पहले प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। पीएम मोदी ने उनका गर्वजोशी से स्वागत किया। भारत और अमेरिका के बीच तेजी से आर्थिक संबंध बढ़ रहे है। इस शिखर सम्मेलन से उसमें और तेजी आने वाली है। इतना ही नहीं चीन और अमेरिका के बीच बढ़ते ट्रेड वॉर या कोल्ड वॉर का फायदा भारत को मिल सकता है। चीन और अमेरिका के बीच बढ़ती दूरी से अमेरिकी कंपनियों के लिए भारत एक बड़े विकल्प के तौर पर उभर कर आ रहा है। चीन में अमेरिकी आईफोन के इस्तेमाल पर पाबंदी लगा दी है। अमेरिका चीन की दादागिरी को समझ चुका है। ऐसे में भारत और अमेरिका के बीच बढ़ते संबंध व्यापार को बढ़ावा देंगे। अमेरिकी कंपनियां भारत का रूख कर सकती है। जिसका फायदा भारत की इकॉनमी पर होगा।​फ्री ट्रेड का मौका​दुनिया के 19 ताकतवर देश भारत आ रहे हैं। इन देशों के भारत आने से भारत में निवेश को बढ़ावा मिलेगा। जिससे रोजगार के अवसर पैदा होगा। भारत को फ्री ट्रेड का मौका मिलेगा। फ्री ट्रेड से भारत के कारोबार में तेजी आएगी।