अबु धाबीकोरोना वायरस की महामारी के चलते लंबे वक्त से बंद फ्लाइट्स शुरू करने के बाद संयुक्त अरब अमीरात अब सुविधाएं भी बढ़ा रहा है। एक ताजा अपडेट में UAE ने फैसला किया है कि चुनिंदा जगहों से दुबई आने वाले लोगों को वीजा ऑन अराइवल (Visa on arrival) भी दिया जाएगा। एमरिट्स (Emirates) एयरलाइन के मुताबिक 70 देशों से आने वाले कुच लोगों को 90 दिन के लिए वीजा दिया जाएगा। किन देशों से 90 दिन का वीजा?अर्जंटीना, ऑस्ट्रिया, बेल्जियमस बारबाडोस, चिली, चेक गणराज्य, डेनमार्क, फ्रांस, जर्मनी, आइसलैंड, इटली,मालगीव, नेदरलैंड्स, नॉर्वे, पोलैंड, सर्बिया, रूस, दक्षिण कोरिया, स्पेन, स्वीडन और स्विट्जरलैंड समेत जैसे देशों के लोगों को UAE में एंट्री पर 90 दिन का वीजा मिल सकेगा। इसके जरिए 6 महीने के दौरान कुल 90 दिन के लिए अलग-अलग विजिट पर रुकने की इजाजत होगी।यूएई ने दी भारतीय यात्रियों को बड़ी राहत, सफर के लिए पूरी करनी होगी सिर्फ यह शर्तभारत के नागरिकों को क्या फायदा?बात करें भारतीय नागरिकों की तो नॉर्मल पासपोर्ट धारक ऐसे लोग जो दुबई के रास्ते भारत आ या जा रहे हों, उन्हें 14 दिन के रुकने के लिए वीजा ऑन अराइवल मिल सकता है। हालांकि, इसके लिए कुछ शर्तें भी हैं। उनके पास अमेरिका का विजिटर वीजा या ग्रीन कार्ड, ब्रिटेन या यूरोपियन यूनियन का रेजिडेंस वीजा होना चाहिए। अमेरिका, ब्रिटेन या यूरोपियन यूनियन के वीजा की वैधता कम से कम 6 महीने होनी चाहिए।फिर से उड़ चलीं भारत-UAE के बीच फ्लाइट्स, 8वां सबसे बिजी अंतरराष्ट्रीय हवाई रास्ता बनावैध वाजा धारकों के लिए खुले दरवाजेयूएई 12 सितंबर, 2021 से डब्ल्यूएचओ द्वारा मान्यता प्राप्त कोविड-19 टीके की दोनों खुराक लेने वाले उन लोगों को लौटने की अनुमति देता है जिनके पास वैध वीजा है। इनमें वे लोग भी शामिल हैं, जो छह महीने से अधिक समय तक विदेश में रहे थे। यूएई के इस फैसले से भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका, वियतनाम, नामीबिया, जाम्बिया, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो, युगांडा, सिएरा लियोन, लाइबेरिया, दक्षिण अफ्रीका, नाइजीरिया और अफगानिस्तान से आने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।भारतीयों के लिए अपने दरवाजे खोल रहे खाड़ी देशप्रतीकात्मक तस्वीर