महंगे फीचर्स वाली सस्ती Smartwatch, महज 629 रुपये में खरीदें Flipkart Sale में – flipkart sale offer txor storm m5 smartwatch at rs 629 check top deal details

नई दिल्ली। ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर Republic Day Sale चल रही है। आज इस सेल का आखिरी दिन है। आज के दिन आप स्मार्टवॉच को बेहद कम कीमत में खरीद सकते हैं। यहां से आप महंगे फीचर्स वाली स्मार्टवॉच को कम कीमत में घर ला सकते हैं। अगर आपका बजट बेहद ही कम है तो आप TXOR STORM M5 को 1,000 रुपये से कम में खरीद सकते हैं। TXOR STORM M5 की कीमत: वैसे तो इसकी कीमत 1,499 रुपये है। इसे 58 फीसद डिस्काउंट के साथ 629 रुपये में खरीदा जा सकता है। आपको लग रहा होगा कि ये कंपनी तो लोकल है तो हम इसे क्यों खरीदें। लेकिन अगर आपको 629 रुपये में काफी सारे हेल्थ फीचर्स के साथ कोई स्मार्टवॉच मिल रही है तो इसे बुरी डील तो नहीं कह सकते। सिर्फ यही नहीं, इसके साथ 6 महीने की वारंटी दी जा रही है जो मैन्यूफैक्चरिंग डिफेक्ट कवर करती है। चलिए जानते हैं कि इस स्मार्टवॉच में क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं।TXOR STORM M5 के फीचर्स:यह 1.4 इंच के टच स्क्रीन डिस्प्ले के साथ आती है। इसमें फिटनेस और आउटडोर मोड्स दिए गए हैं। साथ ही 8 दिन तक का बैटरी रनटाइम दिया गया है। इससे आप अपनी हार्ट रेट, SPO2, BP मॉनिटर आदि को माप सकते हैं। इसके साथ ही स्टेप काउंट कर सकते हैं। वैदर इंफो, ब्लूटूथ, अलार्म क्लॉक, स्लीप मॉनिटरिंग, कैलोरीज, सेडेंट्री रिमाइंडर आदि जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं। इसके साथ ही आपके फोन की नोटिफिकेशन्स भी आपको इस स्मार्टवॉच में मिल जाएंगी। आपको WhatsApp, Facebook की नोटिफिकेशन इस पर मिल जाएंगी। साथ ही फोन रिमाइंडर भी दिए जाएंगे। यह स्मार्टवॉच वॉटरप्रूफ है। यह IP67 रेटिंग के साथ आती है। इसमें ब्लूटूथ 4.0 कनेक्टिविटी दी गई है। इसके साथ ही कई स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं जो आपकी काफी मदद कर सकते हैं।