Dr. Michiaki Takahashi: Google Doodle: चिकनपॉक्स के लिए पहली वैक्सीन बनाने वाले Michiaki Takahashi की 94वीं जयंती – google pays tribute to michiaki takahashi by doodle

नई दिल्ली। Google हर दिन क्यों खास है यह बताने के लिए Doodle बनाता है। आज भी Google ने एक ऐसा ही Doodle बनाया है। आज जापानी वायरोलॉजिस्ट डॉ मिचियाकी ताकाहाशी की 94वीं जयंती पर Google Doodle बनाया गया है। इन्होंने चिकनपॉक्स के खिलाफ पहला टीका विकसित किया था। जापानी कलाकार तात्सुरो किउची ने इसे बनाया है। इसमें ताकाहाशी को काम करता दिखाया गया है। इसमें अपनी रिसर्च के लिए एक माइक्रोस्कोप का इस्तेमाल कर रहे हैं और एक बच्चे की बांह पर बैंड-ऐड लगा रहे हैं।जानें कौन थे डॉ मिचियाकी ताकाहाशी:ताकाहाशी का जन्म 1928 में जापान के ओसाका शहर में हुआ था। उन्होंने मेडिकल की डिग्री के लिए 1959 में ओसाका विश्वविद्यालय में माइक्रोबियल रोग के लिए अनुसंधान संस्थान में दाखिला लिया। ताकाहाशी ने संस्थान में पोलियो वायरस और खसरा पर रिसर्च कीी। सन् 1963 में, वे बायलर कॉलेज में एक रिसर्च फेलोशिप के लिए अमेरिका गए।ताकाहाशी के बेटे को चेचक हो गई थी और उस वक्त अपने बेटे के पास नहीं थे। इसने उन्हें इस बीमारी से लड़ने पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया। सन् 1965 में ताकाशाही जापान लौट आए। सन् 1974 में, ताकाहाशी ने वैरिकाला वायरस के लिए पहला टीका विकसित किया। यह वही वायरल है जिससे चिकनपॉक्स होता है।विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा वैक्सीन को मंजूरी मिलने के बाद, रिसर्च फाउंडेशन फॉर माइक्रोबियल डिजीज ने 1986 में इसे शुरू करना शुरू किया। 80 से ज्यादा देशों ने ताकाहाशी के इस टीके का इस्तेमाल किया। यह दुनिया भर के लाखों बच्चों को दिया गया है। इनके प्रयासों से हर साल चिकनपॉक्स के लाखों मामलों को रोकने में मदद मिली है। सन् 1994 में, ताकाहाशी को ओसाका विश्वविद्यालय में माइक्रोबियल रोग रिसर्च ग्रुप का निदेशक नियुक्त किया गया था। 2013 में ओसाका में ताकाहाशी की मृत्यु हो गई।