हाइलाइट्सधनतेरस के दिन खरीदें गोल्डऑनलाइन भी खरीद पाएंगे गोल्डफिजिकल गोल्ड में बदला जा सकता हैनई दिल्ली। आज धनतेरस है। आज के दिन सोना खरीदना बेहद ही शुभ माना जाता है। लेकिन जरूरी नहीं है कि आप खचाखच भरे बाजारों में जाकर ही सोना खरीदें। पिछले कुछ वर्षों में, डिजिटल गोल्ड के साथ-साथ ऑनलाइन सोना खरीदना बाजार में कई वेबसाइटों और ऐप के साथ एक लोकप्रिय विकल्प बनकर उभरा है। जो लोग नहीं चाहते हैं उन्हें बता दें कि ई-गोल्ड को इलेक्ट्रॉनिक रूप से डीमैट रूप में रखा जाता है। इसे बाद में फिजिकल गोल्ड में बदला जा सकता है। यहां हम आपको ऐसे ही प्लेटफॉर्म्स और वेबसाइट्स की जानकारी दे रहे हैं जहां से आप डिजिटल गोल्ड खरीद सकते हैं। Google Pay:Google Pay में आपको गोल्ड लॉकर का सेक्शन मिलता है। ये यूजर्स को डिजिटल गोल्ड खरीदने व बेचने की अनुमति देता है। Google Pay पर डिजिटल गोल्ड सर्विस को MMTC-PAMP द्वारा मैनेज किया जाता है। इसके लिए आपको Google Pay ऐप पर जाना होगा। फिर New Payment पर जाना होगा। फिर Gold Locker पर जाना होगा। यहां से आप गोल्ड खरीद पाएंगे।भूल गए फोन का Pin/Password/Pattern! घर बैठे चुटकियों में हो जाएगा अनलॉक, फॉलो करें सिंपल स्टेप्सPaytm:Paytm अपने यूजर्स को ऑनलाइन सोना खरीदने, बेचने और उपहार देने की अनुमति देता है। आप 1 रुपये से लेकर 1,99,000 रुपये तक का गोल्ड खरीद सकते हैं। सोना खरीद सकते हैं। यहां पर भी डिजिटल गोल्ड सर्विस को MMTC-PAMP द्वारा मैनेज किया जाता है। इस ऐप के अंदर आपको Featured सेक्शन में Buy Gold का विकल्प मिलेगा। यहां से आप सोना खरीद पाएंगे।PhonePe:PhonePe ऐप का इस्तेमाल करके डिजिटल गोल्ड खरीदा जा सकता है। यहां पर आप न्यूनतम 1 रुपये का सोना खरीद पाएंगे। यहां आप SafeGold और MMTC-PAMP में से किसी का भी चुनाव कर सकते हैं। इस ऐप में Investments के अंदर जाकर आपको Gold का विकल्प मिलेगा। यहां से आप सोना खरीद पाएंगे।हर महीने दें 300 रुपये, JioPhone Next फोन के साथ मिलेगा एक महीने का रिचार्ज भी, जानें कितनी देनी होगी डाउनपेमेंटSafeGold:SafeGold भी एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसके जरिए डिजिटल गोल्ड खरीदा जा सकता है। यहां से भी आप सोना खरीद सकते हैं। यहां से आप सोना बेच भी सकते हैं। MMTC-PAMP:MMTC-PAMP वैसे तो दूसरी ऐप्स के डिजिटल गोल्ड को भी मैनेज करता है लेकिन इसकी अपनी वेबसाइट से भी आप डिजिटल गोल्ड सर्विसेज का लाभ उठा सकते हैं। यहां से आप गोल्ड बेच और खरीद सकते हैं। Tanishq:इसका नाम तो आप सभी ने सुना ही होगा। यहां से आप सोना खरीद भी सकते हैं और बेच भी सकते हैं। इसकी साझेदारी SafeGold के साथ है। इसके ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से भी आप सोना खरीद पाएंगे।8200mAh बैटरी की दमदार बैटरी के साथ आता है Nokia Tab T20, पहली बार Flipkart से खरीदने का मौकाAirtel Payments Bank:इसकी साझेदारी भी SafeGold के साथ है। यहां से यूजर्स डिजिटल गोल्ड खरीद पाएंगे। एयरटेल पेमेंट्स बैंक के बचत खाते के ग्राहक एयरटेल थैंक्स ऐप का उपयोग करके डिजिटल गोल्ड में निवेश कर सकते हैं। ऐप यूजर्स को डिजिटल गोल्ड बेचने और गिफ्ट करने का विकल्प भी देता है।Bharat Pe:इसकी साझेदारी भी SafeGold के साथ है। यह डिजिटल गोल्ड सर्विस भी दे रहा है। ग्राहक भारत पे ऐप के जरिए कम से कम 1 रुपये में सोना खरीद सकते हैं।