Xiaomi लाएगा फोल्डेबल-फ्लिप फोन, क्या Samsung की बादशाहत हो जाएगी खत्म? – xiaomi foldable and flip phone to launch soon to take on samsung

Samsung Galaxy Z Flip 5 को मार्केट में कुछ ही समय पहले लॉन्च किया गया था। इस फोन को कड़ी टक्कर देने चीनी स्मार्टफोन निर्माता Xiaomi जल्द ही एक फोल्डेबल फोन लॉन्च कर सकता है। Mi Mix Flod 3 को लेकर कई खबरें सामने आई हैं। कंपनी ने दावा किया है कि यह बुक स्टाइल सबसे पतला फोल्डेबल स्मार्टफोन होगा। इसे चीन में लॉन्च किया जाएगा। कहा तो यह भी जा रहा है कि इस फोन को ग्लोबल मार्केट में भी लॉन्च किया जा सकता है।फ्लिप फोन भी हो सकता है लॉन्च:एक नई रिपोर्ट के अनुसार, सिर्फ फोल्डेबल फोन ही नहीं बल्कि Xiaomi फ्लिप स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है जिसे वर्ष 2024 में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। यह फोन सैमसंग के गैलेक्सी जेड फ्लिप 5 को कड़ी टक्कर देने के लिए पेश किया गया है।Xiaomi फ्लिप फोल्डेबल फोन की संभावित डिटेल्स:लीक्स के अनुसार, इस फोल्डेबल फोन का मॉडल नंबर 2311BPN23C हो सकता है। इसे IMEI डाटाबेस पर देखा गया है। इसे फ्लिप लिस्ट में रखा गया है। इसके रेंडर डिजाइन भी शेयर किए गए थे। साथ ही यह भी कहा गया था कि इस फोन में वही कैमरा सेटअप दिया जा सकता है जो Xiaomi 11 Ultra में दिया गया था।इस फ्लिप फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ एलईडी फ्लैश दिए जाने की उम्मीद है। फोन में 3X टेलीफोटो जूम दिए जाने की संभावना है। इस फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर दिया जा सकता है।कब होंगे लॉन्च:कंपनी के फोल्डेबल और फ्लिप फोन को कब लॉन्च किया जाएगा इसकी जानकारी भी नहीं दी गई है। लेकिन यह जरूर कहा गया है कि इन फोन्स को अगले वर्ष Xiaomi मिक्स फोल्ड 4 के साथ लॉन्च किया जाएगा।